Skip to main content

सांसद ज्ञानसिंग जी का विद्यालय आगमन।

कल दिनांक 21.12.2017 को जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा में शहडोल संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सम्मानीय श्री ज्ञान सिंह जी का आगमन हुआ । सांसद महोदय का विद्यालय के छात्र-छात्राओं स्टाफ एवं प्राचार्य श्री मनीष कुमार तिवारी जी द्वारा विधिवत एवं पारंपरिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मुख्य अतिथि का मान बढ़ाया.। प्राचार्य महोदय ने स्वागत करते हुए सांसद महोदय से सांसद निधि से विद्यालय के लिए बहुउद्देशीय भवन की मांग की जिस पर सांसद महोदय ने विचार करने का आश्वासन दिया।
सांसद महोदय ने छात्र छात्राओं को अनुशासन पर चलने की शिक्षा दी साथ ही साथ छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर उनसे सहज भाव से सवाल जवाब किए । इसके अलावा सांसद महोदय ने विद्यालय का भ्रमण भी किया एवं बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया कार्यक्रम के अंतिम चरण में सांसद महोदय ने गणित उद्यान का शिलान्यास किया तथा वृक्षारोपण किया।
विद्यालय के उपप्राचार्य महोदय श्री गिरीश कुमार सक्सेना जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए यह गौरव का समय है जब सांसद महोदय ने अपना बहुमूल्य समय देकर हमें अनुग्रहित किया।
कार्यक्रम में माइक संचालन श्री एस.के.सोनी जी ने किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ,छात्र -छात्रा, पीटीसी अध्यक्ष ,अतिथिगण एवं गणमान्य नागरिक की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया





Video of the programDrum Show presented on the dayDance dham dham dhol baje

Comments

Popular posts from this blog

National Adventure Institute Pachmarhi

JNV DINDORI CAMP

Class X Examination - External or Internal ?

This office is in receipt of number of queries on conduct of Class X examination during the year 2010-11.   While taking the options of students for writing the examination – external /internal and the consent of the parents, it has been revealed that some of the parents and students desire to take Board conducted external examination. The CBSE has issued number of Circulars in which it has been clarified regarding conduct of the Class X examination vide their Circular No. CBSE/CU/143-online dated 30.8.2010 and CBSE/Cons/2010/4241-4270 dated 6th Sept., 2010.   The CBSE has made very clear that the school shall not discriminate between candidates opting for school conducted SA2 or Board conducted SA2 in Class X for admission in Class XI. All candidates whether appearing for Board conducted external examination or Board conducted internal examination shall be at par for admission in Class XI of CBSE Scheme.   The students who wishes to join other than CBSE Board will...